अगर आप मिड-रेंज सेगमेंट में एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं जो लंबा बैटरी बैकअप और दमदार फीचर्स के साथ आता हो, तो Realme P4 5G आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसकी सेल Flipkart पर शुरू हो गई है।
ऑफर और सेल
भारतीय मार्केट में Realme P4 5G की पहली सेल आज 25 अगस्त दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर शुरू हो गई है। कंपनी ने इस फोन को पिछले हफ्ते Realme P4 Pro के साथ लॉन्च किया था और सीरीज के प्रो मॉडल की सेल 27 अगस्त से शुरू होगी। दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और तगड़े प्रोसेसर के साथ Realme का यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है।
रैम स्टोरेज और वैरिएंट
Realme P4 5G के तीन स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च किए गए हैं। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये रखी गई है। 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये है, वहीं टॉप वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 21,499 रुपये में लॉन्च हुआ है।
सेल में मिल रहे ऑफर्स
पहली सेल में मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 2,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 1000 रुपये तक का एक्सट्रा डिस्काउंट भी दिया जाएगा। फोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिनमें Engine Blue, Forge Red और Steel Grey शामिल हैं।
शानदार स्पेसिफिकेशन
Realme P4 5G फोन में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ कंपनी ने Hyper Vision चिप भी दी है जो परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाती है। इसमें 8GB तक रैम और 256GB तक का स्टोरेज मिलता है।
दमदार कैमरा क्वालिटी
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
Realme 14T 5G: रद्दी के भाव में हुआ लॉन्च 8GB रैम और 256GB स्टोरेज, मिलेगी 6000mAh की दमदार बैटरी
Disclaimer : यह लेख Realme P4 5G की विशेषताओं और तकनीकी जानकारी पर आधारित है जिसका उद्देश्य पाठकों को उपयोगी जानकारी प्रदान करना है। कृपया खरीदारी से पहले realme company के ऑफिसियल वेबसाइट या रिटेल स्टोर से नवीनतम कीमत और फीचर्स की पुष्टि करें। लेख में दी गई जानकारी में बदलाव होने की संभावना हैं।
One thought on “Realme P4 5G: हुआ लॉन्च 7000mAh बैटरी के साथ 144Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट और कीमत सुन के उड़ जाएंगे होश”